September 14, 2025

सीवान में चोरी के आरोप में महिला को भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा, बाज़ार में खूब हुआ हंगामा

सीवान। बिहार के सीवान जिले में गुस्साई भीड़ इंसानियत को शर्मसार करने की सारी हदों को पार कर गई। यहां मोबाइल चोरी के आरोप में गुस्साए लोगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पीटा। घटना सीवान सदर अस्पताल के गेट के पास हुई है। एक महिला से चेन और मोबाइल छीनकर भाग रही महिला चोर को लोगों ने धर दबोचा। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और बाद में बीच बाजार उसे निर्वस्त्र कर दिया। आरोपी महिला एक लड़की का मोबाइल और चेन चुराकर भाग रही थी, तभी वहां मौजूद लोगों की नजर भाग रही महिला पर पड़ी और लोगों ने उसे खदेड़कर धर दबोचा। महिला खुद को बेगुनाह बताती रही लेकिन लोगों को उसपर दया नहीं आई और लोगों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद जिस लड़की का चेन और मोबाइल चोरी हुआ था उसने बीच सड़क पर आरोपी महिला की साड़ी उतार दी। मौके पर मौजूद सैकड़ों लोत तमाशबीन बने रहे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस ने लोगों के चंगुल से महिला को आजाद कराया और उसे अपने साथ थाना ले गई। इस दौरान सदर अस्पताल के पास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बहरहाल भले ही महिला ने अपराध किया हो लेकर बीच सड़क पर महिला की पिटाई और उसे निर्वस्त्र करने की इस घटना ने पूरे सभ्य समाज को शर्मशार कर दिया।

You may have missed