December 7, 2025

सीतामढ़ी में सामने आई क्राइम पेट्रोल जैसी कहानी : रेड लाइट एरिया से ग्राहक में महिला को बचाया, जानें पूरा मामला

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिलें में क्राइम पेट्रोल जैसी कहानी सामने आई है। सीतामढ़ी की महिला को युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में 51 हजार रुपए में बेच दिया। कोठे पर महिला के पास जो कस्टमर पहुंचा, उसने महिला का दर्द सुनकर उसकी मदद की। कस्टमर ने महिला के पति से बात की और पूरी घटना बताई। पति ने पुलिस की जानकारी दी। सीतामढ़ी की पुलिस ने रेड लाइट एरिया में रेड मारी और महिला को पुलिस बरामद करके थाने ले आई। सीतामढ़ी के बेलसंड थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटना की जानकारी दी। महिला पर जेठ गलत नजर रखता था। दबाव में उसने संबंध बनाए। इसको लेकर घर में विवाद शुरू हुआ और वह घर से भाग आई। महिला को 51 हजार रुपए में पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में भेज दिया गया था। महिला को खुश्कीबाग रेड लाइट एरिया से बचाकर लाया गया है। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी पुलिस ने 25 दिन बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से महिला को शुक्रवार की रात बरामद कर लिया है। बरामद महिला ने पुलिस से बताया कि वह बेलसंड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके जेठ की उसपर गलत नजर थी। दोनों में संबंध में बन गए। इसे लेकर घर में काफी विवाद होने लगा। इससे तंग आकर वह 9 अगस्त को घर छोड़कर चली गई थी। महिला के गायब होने पर मायके वालों ने उसके पति के खिलाफ महिला की गायब कर देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मुजफ्फरपुर में दलाल ने पूर्णिया में बेचा
घर छोड़ने के बाद वह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां एक सेक्स रैकेट से जुड़े दलाल के झांसे में फंस गई। दलाल ने उसके प्रति खूब सहानुभूति दिखाई और उसे खाना खिलाया। फिर 15 हजार प्रति माह की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे 10 अगस्त को पूर्णिया की रेड लाइट एरिया ले आया। रेड लाइट एरिया की महिला दलाल शब्बो के हाथ उसे महज 51 हजार रुपए में बेचा दिया।
कोठे पर पहुंचे ग्राहक ने की मदद
कोठे पर पहुंचे एक कस्टमर को महिला के पास भेजा गया। महिला ने उससे अपनी पूरी कहानी सुनाई। जिसके बाद ग्राहक ने सूझबूझ से काम लेते हुए महिला से उसके पति का नंबर लिया और अपने मोबाइल नंबर से उसके पति को फोन कर सारे मामले के संबंध में जानकारी दी जिसके बाद पति ने पुलिस पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। इस रेड के विषय में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि महिला ने जिस कस्टमर से अपनी आपबीती बताई थी, उसने पति को पूरी कहानी बताई। फिर पति ने मामले की जानकारी बेलसंड थाना पुलिस को दी। बेलसंड पुलिस ने पूर्णिया पुलिस से संपर्क साधा और रात में ही छापेमारी कर महिला को बरामद कर लिया।

You may have missed