February 25, 2026

मुंगेर में खरना पर गंगा स्नान करने गई महिला से छिनतई, गले से गायब हुआ डेढ़ भर का सोने का चैन

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिलें के कष्ठहरणी गंगा घाट पर छठ ब्रती महिला के साथ डेढ़ भर गले में पहने सोने की चैन की छिनतई हो गई, जिसके बाद पीड़ित महिला के परिवार ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ा पुलिस के हवाले किया। इन दिनों गंगा घाटों पे महिला के गले में पहने सोने की चेन की छिनतई की घटना बढ़ गई है। इसी क्रम में आज खरना के लिए कष्टहरनी गंगा घाट स्नान के लिए अपने बेटे के साथ पहुंची दलहट्टा निवासी आशा गुप्ता महिला के साथ गले में पहने डेढ़ भर के सोने के चैन की छिनतई कर ली।वही इस घटना से महिला का रो-रो के बुरा हाल है। वही पीड़ित महिला के पुत्र अमित चंद्र ने बताया की हम लोग छठ पूजा को लेकर कष्ठहरणी गंगा घाट स्नान करने आए थे। वही सीढ़ी से नीचे जब उतर रहे थे तभी तीन महिला ने मेरी मां को पीछे धक्का देकर आगे बढ़ने के लिए कह रही थी इसी दौरान तीनो महिला में से एक महिला ने मेरी मां के गले में पहने चेन को छीन ली और भिड़ में निकल गई।वही एक लडकी आई और मेरी मां से कही की गले में सोने का चैन पहने है तो मां ने बोली हां लेकिन जब मां ने गले में चैन को देखा तो चैन गायब था जिसके बाद भाग रही एक संदिग्ध महिला को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन वो महिला कुछ नही। बोल रही है। वही पुलिस संदिग्ध महिला से पूछताछ कर रही है।

You may have missed