मोतिहारी में महिला ने दिया एकसाथ 4 बच्चों को जन्म, परिवार में जश्न, लोगों की लगी भीड़

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला ने जिन चार बच्चों को जन्म दिया है, उनमें तीन लड़की और एक लड़का है। डॉक्टर के अनुसार सभी बच्चों का जन्म सात माह मे ही हुआ है। समय से पहले होने के बाद भी चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। जानकारी के अनुसार तुरकौलिया प्रखंड में शंकर सरैया के मुर्गिया टोला के चंदन कुमार सिंह की पत्नी उषा कुमारी ने मोतिहारी के एक सर्जिकेयर में इन चार बच्चों को जन्म दिया है।

महिला इससे पहले अपना इलाज मोतिहारी में एक निजी अस्पताल में करवा रही थी। सोमवार शाम सर्जिकेयर में आई। जब ऑपरेशन किया गया तो चार बच्चों का जन्म हुआ। वहीं दूसरी ओर चार बच्चों के जन्म के बाद परिवार के लोग जश्न मना रहे हैं और इसे भगवान की कृपा बता रहे हैं। इससे पहले कटिहार जिले में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म हुआ था, जिसके बाद लोगों ने बच्चे को भगवान का अवतार बताया। बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई थी।

You may have missed