पारस अस्पताल में महिला की मौत : हाथ में फ्रैक्चर को लेकर हुई थी भर्ती, परिजनों ने कहा डॉ. के लापरवाही के कारण गई जान
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना के पारस अस्पताल से जुडी आ रही है। जहां पिछले 45 दिनों से सुनीता देवी का इलाज चल रहा था। बता दे की मोतिहारी में एक्सीडेंट के दौरान उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। वही इसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वही इलाज के दौरान बुधवार की देर को उनकी मौत हो गई। वही मौत से आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगते हुए जमकर हंगामा किया। वही मृत महिला के पति ने यह आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी को किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। बस उनका हाथ फैक्चर था। उनका पिछले डेढ़ महीने से इलाज अस्पताल में चल रहा था। लेकिन, कल शाम अचानक से डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की माने तो कल से ही उनकी किडनी और हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था।
अब तक 20 लाख खर्च
वही मृत महिला के बेटे ने बताया कि हम अपनी मम्मी के इलाज के लिए पारस अस्पताल में उनको भर्ती कराया था। उनका इलाज पिछले डेढ़ महीने से चल रहा था, स्थिति काफी बेहतर हो गई थी। 2 दिनों पर ड्रेसिंग किया जा रहा था। लेकिन, डॉक्टर प्रतिदिन मरीज को देखने नहीं आ रहे थे कि मरीज की स्थिति क्या है। इंफेक्शन होने के कारण उनके पूरे हाथ में घाव हो गया था। वही इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करने की सलाह दी, उनकी सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद बिना बताए वेंटिलेटर पर उन्हें शिफ्ट कर दिया गया। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। वही उसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके किडनी में इंफेक्शन हो गया व हार्ट प्रॉब्लम के कारण उनकी मृत्यु हो गई। वही मृत महिला के पति अजय वर्मा ने बताया कि पिछले महीने मोतिहारी में बाइक एक्सीडेंट से उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। वही इसके बाद पारस अस्पताल में उनका ऑपरेशन कराया गया। पिछले 45 दिनों से उनका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था। वही डॉक्टर द्वारा कल उन्हें अचानक से मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, उन्हें कोई ऐसी बीमारी भी नहीं थी। उनके पति ने बताया की अब तक उनके इलाज में करीब 20 लाख रुपए उन्होंने खर्च किया।


