BIHAR : राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री के साथ ECR की महाप्रबंधक ने की शिष्टाचार भेंट

  • यात्री सुविधा में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास आदि से जुड़े विषयों पर उप मुख्यमंत्री से प्राप्त किया मार्गदर्शन

हाजीपुर। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से राजभवन में और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं महाप्रबंधक ने आज उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से शिष्टाचार मुलाकत की। महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने उप मुख्यमंत्री को सम्मानस्वरूप पुष्पगुच्छ भेंट किया। उप मुख्यमंत्री से मुलाकात में महाप्रबंधक ने बिहार में यात्री सुविधा और रेल विकास से जुड़े पूर्व मध्य रेल की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया।


उप मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सुश्री गोयल को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में रेलवे की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य में चल रहे पूर्व मध्य रेल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में महाप्रबंधक ने रेलवे के क्रियाकलाप, यात्री सुविधा में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास आदि से जुड़े विषयों पर उप मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

You may have missed