December 4, 2025

भोजपुर में पति ने साड़ी पहनने से मना किया तो पत्नी ने खाया ज़हर, गंभीर हालत में पटना रेफर

आरा। भोजपुर में पति ने नेट वाली साड़ी पहनने से मना किया तो पत्नी ने सुसाइड करने की कोशिश की। उसने जहर पी लिया। अभी महिला की स्थिति नाजुक है। महिला की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी अशोक कुमार की 22 वर्गीय पत्नी रानती देवी है। जो ससुराल में नेट वाली साड़ी पहनने की जिद कर रही थी, पर पति अशोक को ये पसंद नहीं था। परिजन उसे लेकर आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सीपीआर के बाद महिला की जान बची। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पति अशोक कुमार ने कहा कि मेरी शादी अरवल के बैदला गांव निवासी सियाभजन की बेटी रानती देवी से 3 अप्रैल 2022 में हुई थी। शादी के बाद से सब ठीक चल रहा था। मैं किश्त पर ऑटो लेकर चलाता हूं। मेरी पत्नी ससुराल में नेट की साड़ी पहनने की जिद करती थी। मैंने उसे कहा था तुम कोई और साड़ी पहन लो, नहीं है तो नई साड़ी ले लो, खरीद कर देता हूं। उसने जिद किया तो मैंने उसे डांट दिया। कहा कि तुम अपने मायके जाकर पहनना। जैसे ही घर से मैं काम के लिए निकल रहा था तभी उसने कीटनाशक पी लिया। उसकी स्थिति ठीक नहीं है। निजी अस्पताल ले गए थे, वहां से सदर अस्पताल लेकर आएं। सदर अस्पताल से महिला को पटना रेफर किया गया था, पर परिजन पटना नहीं ले जाकर उसे एक निजी अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि महिला की स्थिति काफी नाजुक थी, उसे तुरंत सीपीआर दिया गया। उसके बाद आगे की इलाज के बाद पटना रेफर किया गया।

You may have missed