धार्मिक उन्माद फैलाने वाला काम पूरा कर चुके हों तो JDU में उनका स्वाग, स्कूलों में छुट्टी में कटौती पर भाजपा के आरोप पर ललन सिंह का पलटवार
पटना। बिहार में स्कूलों में छुट्टी में कटौती होने पर भाजपा लगातार महागठबंधन सरकार पर तंज कस रही है। छुट्टी में कटौती के बाद से ही शुरू हुआ सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। जदयू ने भाजपा राज्यसभा सांसद व पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वो धार्मिक उन्माद फैलाने वाला काम पूरा कर चुके हों और अब वे धर्मनिरपेक्ष हो जाएं तो JDU में उनका स्वागत होगा। धर्मनिरपेक्ष होने के बाद सुशील मोदी को तीर थमाने पर विचार होगा। जदयू ने साफ कहा है कि भाजपा में वही एक नेता हैं जिन्हें कुछ ज्ञान है। बता दे की बिहार के स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा के आरोपों पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण करती है। हम लोग तुष्टिकरण नहीं करते। हम लोग सभी धर्म को सम्मान करते हैं। हमारा संविधान भी यही कहता है। उन्होंने आगे कहा कि रही बात सुशील मोदी की तो सुशील मोदी तुष्टिकरण करते हैं। सुशील मोदी जिस पार्टी में है। वह आरक्षण विरोधी पार्टी है। भाजपा गरीबों की विरोधी पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा पूंजी की पोषक है। भाजपा पूंजीपतियों के पोषण का काम करती है। JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सुशील मोदी की जातिगत गणना के बयान पर पलटवार करते हुई बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को कुछ पता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की सरकार दिन में कुछ एफिडेविट करती है और शाम में कुछ और। यह ऐसी सरकार है जो सुबह का एफिडेविट शाम में बदल देती हैं। सुप्रीम कोर्ट में यह वाकया साफ हो गया कि बीजेपी जाति आधारित गणना का विरोधी है। उन्होंने कहा की भाजपा और केंद्र की सरकार जाति आधारित गणना का विरोधी है। केंद्र सरकार को यह पता ही नहीं है कि सर्वे, गणना व जनगणना में क्या फर्क है।
‘इंडिया’ के दबाव में कम हुए सिलेंडर के दाम
INDIA गठबंधन मजबूती के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बनी तब से केंद्र की सरकार हताशा में है। घबराहट में भी है। उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल रहा था कि गैस की कीमत कितनी ज्यादा है। विपक्षी पार्टियों की एकता का यह परिणाम हैं। अभी चुनाव है, इसलिए गैस के दाम 200 रुपये कम कर दिया गया है। चुनाव के बाद 600 रुपए बढ़ा दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस सब्सिडी को खत्म कर दिया। मोदी ने गैस सब्सिडी खत्म करने के लिए उज्ज्वला योजना चलाई। उन्होंने उज्ज्वला योजना पर कहा कि इसका उपयोग क्या है। गांव में 5 फ़ीसदी भी उपयोग में नहीं है। गरीब 200 रुपए कहां से देंगे। क्या सिलेंडर खरीद पाएंगे? उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद यह सब हो रहा।
मुंबई की बैठक के बाद सामने आएगी जानकारी
वही JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने ‘इंडिया’ गठबंधन की मजबूत पर कहा कि इंडिया मजबूत है। इसका प्रमाण यह है कि जब हम पटना में मीटिंग एक रहे थे तो PM मोदी NDA की बैठक दिल्ली में की। बेंगलुरु में जब ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक की तो NDA दिल्ली में फिर बैठक की। मुंबई की बैठक पर उन्होंने ज्यादा कुछ बोलने से परहेज की। उन्होंने कहा कि मुंबई की बैठक खत्म होने के बाद ज्यादा जानकारी दी जाएगी।


