बिहार में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, सूबे में आंधी के कारण 3 लोगों की गई जान

पटना। सूबे में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम ने करवट ली हैं। उत्तर बिहार में और कई जिलों में आंधी-पानी के साथ जमकर ओले गिरे। पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण से लेकर शिवहर-सीतामढ़ी होते हुए मधुबनी तक बारिश हुई। वही तेज हवा के कारण जिलों मे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इसके साथ ही दरभंगा में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा चलती रही। इस बीच आंधी-पानी की चपेट में आने से उत्तर बिहार में तीन लोगों की मौत की भी खबर है।
सीतामढ़ी, शिवहर और पश्चिम चंपारण में एक-एक व्यक्ति की गई जान
जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी और शिवहर में एक-एक जबकि पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में एक व्यक्ति की जान चली गई। सीतामढ़ी के रीगा में खपरैल मकान गिरने से एक व्यक्ति वहीं शिवहर के पिपराही में पेड़ गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया गांव में पेड़ गिरने से मलदहिया के रहने वाले गोलू शर्मा की मौत हो गई। कई जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। आंधी के कारण कई जगह पेड़ उखड़ कर मुख्य पथ पर गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार, इस संबध मंगलवार को मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 24 घंटे में आंधी और बारिश का अनुमान है। उत्तर-पूर्व बिहार में ठनके के साथ आंधी-पानी की आशंका है।
वही अब ऐसी स्थिति 21 अप्रैल तक बनी रहेगी। हालांकि दक्षिण-मध्य और पश्चिम बिहार में पछुआ हवा की वजह से लू प्रभावी रहेगी। लेकिन गर्मी से धोड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में लगातार हीट वेब की स्थिति है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इस भीषण गर्मी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कई बार चिंता जताई है। लोगों को सावधान किया है।

You may have missed