भागलपुर में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार वरामद : किराए के मकान हो खुली थी मिनी गन फैक्ट्री, फैक्ट्री संचालक फरार

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें के नाथनगर थाना क्षेत्र के चम्पानगर के हकीम साह लेन में एक किराए के मकान में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। बता दे की पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से कुछ लोग हथियार लेकर जा रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ पटना व नाथनगर थाना के द्वारा संयुक्त रूप से कारवाई की गई। इस दौरान नाथनगर स्टेशन रोड के गोलदार पट्टी से दो युवक को एक दर्जन अर्धनिर्मित हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार युवक में एक नवगछिया व एक मुंगेर का रहने वाला है। युवक के निशान देही पर पुलिस ने हकीम साह लेन में छापेमारी की जहां से एक किराए के मकान से हथियार बनाने वाले मशीन व समान सहित अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया गया है। बता दे की नाथनगर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले असलम अंसारी का पुत्र फैजल अंसारी किराए के मकान पर यह फैक्ट्री चला रहा था।
दो युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने 2 युवक को गोलदार पट्टी से एक दर्जन अर्धनिर्मित हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक के निशान देही पर पुलिस ने फैक्ट्री का उद्भेदन किया। बता दे की गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस से कुछ लोग हथियार लेकर जाने वाले हैं। जिसके बाद यह कारवाई की गई।
फैजल भागने में सफल रहा
वही फैक्ट्री का संचालक फैजल अंसारी भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन गिरफ्त में नहीं आया। बताया जा रहा है कि पिछले 2 वर्षों से फैक्ट्री चलाई जा रही थी। किराए के मकान पर लेकर फैजल संचालन कर रहा था। फैजल के घर पर भी छापेमारी की गई। यंहा से कई जगहों पर हथियार का सप्लाई किया जाता था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इसके बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है।

About Post Author

You may have missed