November 15, 2025

सीवान में पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में हिंसक झड़प, सात लोग घायल

सीवान । सीवान में रविवार की शाम पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प भी हुई। इसमें दोनों तरफ से साल लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो की हालत नाजुक है।

पकड़ी बंगाली गांव के रहने वाले बलिराम साह व नयन कुमार साह के बच्चे अपने-अपने छत पर पतंग उड़ा रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

इसमें देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच हिंसक झड़प होने लगी। इसमें दोनों पक्षों के तरफ से जमकर हॉकी-स्टिक सहित लाठी डंडे चलाए गए।

इसमें दोनों पक्षों को मिलाकर सात लोग जख्मी हुई। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है, इसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर है।

वहीं इस घटना में घायल दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर पारंपरिक हथियार से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। वही गांव में तनाव का माहौल कायम है।

जबकि, अभी तक थाने में किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। घायलों में एक पक्ष से बलिराम साह, उनकी पत्नी लक्ष्मीना देवी, अंकीत कुमार और गोलु कुंदन शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से नयन कुमार साह, उनकी पत्नी शान्ति देवी और आदित्य कुमार शामिल है।

You may have missed