Patna mayor election- विनीता बिट्टू सिंह के पक्ष में कई सभाएं आयोजित-धुआंधार जनसंपर्क जारी

पटना।मेयर चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार मैदान में जोर लगा रहे हैं। मेयर पद की सशक्त प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह भी निरंतर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति के तहत चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। विनीता बिट्टू सिंह के समर्थक जोर- शोर से राजधानी के सभी 75 वार्डों में उनके पक्ष में लहर बनाने में जुटे हुए हैं। सभी वार्ड में विनीता बिट्टू सिंह की टीम के द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है।लगातार विभिन्न वार्डों में स्थानीय समर्थकों के सहयोग से सभाएं आयोजित की जा रही हैं। विनीता बिट्टू सिंह का चुनाव चिन्ह जोड़ा हिरण है।निरंतर चुनाव प्रचार में लगी विनीता बिट्टू सिंह ने कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र में व्यापक जन सुविधाओं के उद्देश्य के साथ वे मैदान में उतरी हैं।उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम के कार्य शैली में व्यापक बदलाव किए जाने की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि कम टैक्स में ज्यादा सुविधाएं उनका मुख्य एजेंडा है।उन्होंने कहा कि नगर निगम के दोष पूर्ण कार्यशैली के वजह से जन सुविधाओं में विकास नहीं हो पा रहा है।यहां तक कि पटना नगर निगम के कई वार्डों में आम जनों को बुनियादी जन सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है।जिनके लिए ठोस प्लानिंग की जा रही है।उन्होंने कहा कि उनके पास बेहतरीन विजन है।जिसके माध्यम से वे पटना नगर निगम के निवासियों के लिए व्यापक जन सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।उन्होंने कहा कि यह चुनाव पटना के जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।पहली बार यह मौका मिला है कि जनता स्वयं अपने नगर सरकार के मेयर को चुन सकें।उन्होंने कहा कि इस बार जनता कोई गलती नहीं करेगी।अपितु जनता उसी उम्मीदवार को मेयर के पद पर आसीन करेगी जो उनके दुख दर्द को भली-भांति समझता है।साथ ही व्यापक पैमाने पर समस्याओं के समाधान का हुनर रखता है।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के क्रम में आम जनों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पटना नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए आगामी 20 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।यह पहला मौका है जब पटना के जनता अपने मेयर को स्वयं चुनेगी।मेयर पद के लिए निवर्तमान मेयर सीता साहू, निवर्तमान उप मेयर रजनी देवी,पूर्व मेयर अफजल इमाम की पत्नी डॉ. महजबीं, समाजसेवी रितेश रंजन सिंह बिट्टू सिंह की पत्नी विनीता बिट्टू सिंह,वार्ड पार्षद माला सिन्हा,वार्ड पार्षद पिंकी यादव समेत कई प्रत्याशी मैदान में हैं।

About Post Author

You may have missed