February 21, 2026

69वीं बीपीएससी में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर हुई 475: ई ऑप्शन भी हटा, 30 सितंबर को पीटी परीक्षा

पटना। बीपीएससी 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की रिक्त पदों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसको लेकर के आज बीएससी ने एक नोटिस जारी किया है। आयोग की ओर से सप्लाई इंस्पेक्टर के 33 पद को बीएससी एकत्रित 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल किया गया है। इसके साथ ही कुल रिक्त पदों की संख्या 442 से बढ़ कर अब 475 तक पहुंच गयी है। इन 33 पदों में 19 अनारक्षित जबकि चार एससी, एक एसटी, चार ईबीसी, एक बीसी, एक बीसी महिला और तीन इडब्ल्यूएस श्रेणी की है। वहीं इससे पहले बीपीएससी ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा से ई ऑप्शन को हटा दिया था। 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, जिसमें पीटी की परीक्षा 30 सितंबर को, मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू 9 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर के बीच होगा। यह पहली ऐसी परीक्षा होगी जिसमें समान प्रकृति के कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जाएगी। जिनमें 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बालविकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं। इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र सीमा 20 से 22 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, बीसी और इबीसी के लिए 40 और एससी व एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी सेवकों को सेवा में आने के बाद इन परीक्षाओं में बैठने के अधिकतम पांच अवसर ही मिलेंगे। बीपीएससी के 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को स्नातक पास होना अनिवार्य है।

You may have missed