दुलहिन बाजार : दो पंचायतों के उपमुखिया व उपसरपंच का हुआ चुनाव, नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ

दुलहिन बाजार। पटना के दुलहिन बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को दो पंचायतों के उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव किया गया। जहां उन दो पंचायतों के सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। मौके पर सीही पंचायत में उप मुखिया पद के लिए मीरा देवी उर्फ मनोरमा देवी को निर्विरोध व उप सरपंच पद के लिए नंदकिशोर पाठक का चयन किया गया। वहीं सोनियामा पंचायत में सीमा देवी को उप मुखिया व विद्यानंद भारती को उप सरपंच पद के लिए चयन किया गया। प्रखंड कार्यालय में सीही पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया राजीव रंजन शर्मा व सरपंच रजनी देवी व सोनियामा पंचायत के मुखिया अंजू देवी व सरपंच संजू देवी सहित दोनों पंचायतों के सभी मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, उप सरपंच, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी सदस्यों ने शपथ लिया। इसकी पुष्टि पालीगंज बीडीओ सह दुलहिन बाजार प्रभारी बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने किया है।
