झारखंड में अनलॉक-2 : जमशेदपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों को मिली छूट, जानें क्या

सेंट्रल डेस्क। झारखंड में बुधवार को अनलॉक-2 को लेकर घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में आज आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में फैसला किया गया कि जमशेदपुर को छोड़कर राज्य के 23 जिलों में अब शाम 4 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। पहले दो बजे तक खोलने की अनुमति थी। हालांकि जिन दुकानों को पहले दो बजे तक अनुमित मिली थी वहीं दुकानें चार बजे तक खुल सकेंगी। इसके साथ ही इस बार सैलून व पार्लर को भी चार बजे तक खोलने की इजाजत मिली है।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद झारखंड लॉकडाउन से अनलॉक की तरफ बढ़ गया है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए झारखंड में 22 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद 3 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई। झारखंड अनलॉक 1.0 की अवधि 10 जून सुबह 6 बजे समाप्त हो रही है। अनलॉक 2.0 के लिए बुधवार को झारखंड सरकार ने फैसला लिया।

जमशेदपुर में मरीजों की संख्या में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए वहां फिलहाल छूट नहीं दी जा रही है। जमशेदपुर में जांच अभियान को और तेज किया जाएगा। जमशेदपुर में पहले की तरह ही व्यवस्था लागू रहेगी। इसमें दुकानें दो बजे तक ही खुलेंगी। शेष 23 जिलों में इसे बढ़ाकर चार बजे तक कर दिया गया है।

About Post Author

You may have missed