August 11, 2026

PATNA : अज्ञात वाहन के टक्कर से दो बाइक सवारों की हुई मौत

पटना। पालीगंज थाना क्षेत्र के करकट बिगहा गांव के पास एनएच 139 मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन के टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार अरवल जिले के वाजितपुर गांव निवासी सत्येंद्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र विवेक यादव व वसिलपुर गांव निवासी रामयोध्या प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र मदन कुमार उर्फ मोनू अरवल से हाजीपुर बारात में शामिल होने बुधवार को गया था। जहां से गुरुवार की तड़के सुबह लौटते समय पालीगंज थाना क्षेत्र के करकट बिगहा गांव के पास एनएच 139 मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर भाग निकला। वही इस हादसे में बाइक चला रहे विवेक की मौत घटनास्थल पर हो गया। वही घायल मदन को इलाज के लिए पालीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान मदन की मौत हो गयी। वही इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पालीगंज पुलिस ने ज़हव को कब्जे में ले लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पालीगंज मनुमण्डल अस्पताल भेज दिया। वही घटना पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

You may have missed