राजधानी पटना को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति, हड़ताली मोड़ के पास बनेगा शानदार अंडरपास और फ्लाईओवर
पटना, बिहार। वैसे तो अभी राजधानी पटना में कई ऐसे निर्माण किए जा रहे हैं जिससे राजधानी पटना में जाम की समस्या आने वाले समय में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इसी कड़ी में बेली रोड पर लगने वाले जाम को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किए जा रहे हैं। बेली रोड में लोहिया पथ चक्र का निर्माण किया जा रहा है, जिसके तहत अभी फिलहाल पहले फेज का काम करीब-करीब पूरा कर लिया गया है, और राजधानी पटना का पहला अंडरपास को शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ अब लोहिया पथ चक्र का दूसरे फेज का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। वही आईआईटी रुड़की के सहयोग से बनने वाला अंडरपास और इस तरह का अंडरपास बिहार के किसी शहर में पहली बार बनाया जा रहा है, इसे 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

जानिए क्या होगा हड़ताली मोड़ के अंडरपास का रूट
जानकारी के अनुसार, हड़ताली मोड़ के पास भूमिगत अंडरपास और टनल होंगे 2 चैनल से वाहन दरोगा राय पथ से बेली कैनाल रोड की तरफ जाएगी जबकि 2 चैनल का इस्तेमाल न्यूटन के लिए होगा। इसके अलावा मुख्य बेली रोड पर ढाई मीटर ऊंचा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह बेली रोड पर संचालित होने वाले वाहनों के लिए प्रयोग किए जाएंगे। इसके अलावा सगुना मोड़ की ओर से आने वाले वाहन दरोगा राय पथ के लिए अंडरपास के अंदर से दाहिने तरफ बोरिंग रोड के बाद एक रास्ता दरोगा राय पथ और दूसरा रास्ता यू टर्न ओन कर बेली रोड के दूसरी लेन में निकलेगा। इसके साथ-साथ दरोगा राय पथ में बोरिंग कैनाल रोड की ओर से जाने वाली वाहन अंडरपास से निकल जाएंगे एक रास्ता डाकबंगला निकलेगा।
हड़ताली मोड़ के पास बनेगा एक शानदार फ्लाईओवर
वही हड़ताली मोड़ के पास एक शानदार फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। यह 300 मीटर लंबा होगा जो कि अटल पथ फ्लाईओवर से आगे शुरू होकर और बिहार म्यूजियम के पहले गिरेगा। बताया जा रहा हैं कि इस तरह के अंडरपास और फ्लाईओवर बेंगलुरू और हैदराबाद में ही है।

