PATNA : बाईपास में 90 फीट के नजदीक अनियंत्रित ट्रक दारोगा की पत्नी को कुचला, हुई मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

पटना। पटना बाईपास में 90 फीट के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक ने दरोगा की पत्नी को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पटना बाईपास को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही स्थानीय लोगों के अनुसार, मुंगेर थाना में पदस्थापित दारोगा धनंजय चौधरी की पत्नी नीतू देवी सोमवार की दोपहर अपनी स्कूटी से अपनी बेटी को लेने बाईपास के 90 फीट होते हुए जा रहे थी। इसी क्रम में 90 फीट के नजदीक ईश्वर दयाल हॉस्पिटल के पास सामने से आ रही ट्रक और ऑटो के बीच नीतू देवी की स्कूटी बुरी तरह फंस गई। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक स्कूटी में फंसने के बाद करीब 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। लोगों के शोर मचाने और चिल्लाने के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

घटना से गुस्साए लोगों ने पटना एनएच को जाम कर किया प्रदर्शन

वही इस घटना से गुस्साए लोग पटना एनएच को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। घटनास्थल पर पत्रकार नगर थाना सहित यातायात पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक नीतू देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नीतू देवी के पति धनंजय चौधरी मुंगेर में दारोगा के पद पर पदस्थापित हैं। थाना द्वारा इसकी जानकारी नीतू देवी के परिजनों को दी गई। ट्राफिक थाना के पुलिस ने ट्रक को सड़क के किनारे करके लोगों को समझा-बुझाकर यातायात सुचारु रुप से चालू कराया। इस बात की सूचना नीतू देवी के पति धनंजय कुमार को मिली और वह घटना की सूचना पाकर मुंगेर से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। धनंजय कुमार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वो ठीक से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

You may have missed