February 26, 2026

पटना में नाबालिक के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म; चार दिनों तक की हैवानियत, फिर हुआ फरार

पटना। राजधानी के पीरबहोर थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। नाबलिग के साथ उसके करीबी रिश्तदार ने हो दुष्कर्म किया है। रिश्तेदार बहला-फुसला कर नाबालिग को अपने कमरे में ले गया। घर बंद कर नाबालिग के साथ 4 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में पीड़िता को गांधी मैदान इलाके में छोड़ कर फरार हो गया। नाबालिग की मां के बयान पर रिश्तेदार कबीर के खिलाफ रेप और पॉक्सो कानून की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी रिश्ते में नाबालिग का फूफा लगता है। पीरबहोर थाना की पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घर पर पुलिस पहुंची। लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया था। आरोपी का नंबर सर्विलांस पर डाला गया है। इससे उसके लोकेशन का पता चल पाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। नाबालिग की मां ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि बेटी 16 फरवरी को अचानक ही गायब हो गई। आसपास कई जगहों पर खोजबीन के बावजूद लड़की का कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान आसपास के लोगों से पता चला की बच्ची को उसके फूफा के साथ देखा गया है। इसके बाद फूफा से संपर्क किया गया तो उसने पहले तो इंकार किया। लेकिन दबाव के बाद 20 फरवरी को गांधी मैदान थाना इलाके में नाबालिग को छोड़ कर भाग गया।

You may have missed