जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के लिए उमेश कुशवाहा ने किया नामांकन, ललन सिंह बने प्रस्तावक

पटना। राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड में शनिवार को नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए उमेश कुशवाहा ने नॉमिनेशन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह प्रस्तावक बने। उमेश कुशवाहा के अलावा किसी दूसरे कैंडिडेट ने नामांकन नहीं किया है। अब उमेश कुशवाहा का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। राज्य परिषद की बैठक में निर्विरोध अध्यक्ष के लिए उमेश कुशवाहा नाम घोषित किया जाएगा। नॉमिनेशन करने के बाद उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझ पर भरोसा जताया है तो मैं आगे अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। दुबारा मुझे प्रदेश अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है। चुनावी प्रक्रिया पर मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन हमारे नेता ने मुझ पर जो उम्मीद जताई है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। नीतीश कुमार ने जो विकास के साथ न्याय की, जो नींव रखी है, उस पर में पूरी तरह से खरा उतरूंगा। उमेश कुशवाहा को लेकर पार्टी में कोई गतिरोध नहीं है। उमेश कुशवाहा स्मूथ तरीके से पार्टी का संचालन कर रहे हैं। ना उनके खिलाफ कोई गुट बना है और ना ही वह किसी गुट में शामिल है। बीच में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को हटाकर उमेश कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई थी। ऐसे में महज 22 महीने ही उमेश कुशवाहा इस पद पर रहे हैं। इस मुताबिक उमेश कुशवाहा का निर्वाचन होना एक बार फिर से तय माना जा रहा है।

About Post Author

You may have missed