उग्रवाद प्रभावित इलाके में पहुंचे पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह,जनसंवाद में कहा-बुद्ध के समक्ष अंगुलिमाल कहां टिकेगा

जमुई।चकाई के उग्रवाद प्रभावित बामदह पंचायत के लोहसिंगना ग्राम में चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित किया।वहां आयोजित एक जनसंवाद में पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यहां इस जन समुदाय में बुध्द शुद्ध रूप से दिख रहे हो,तो कितनी देर टिकेगा अंगुलिमाल? जनसंवाद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह उठे हुए हाथ बताते हैं कि हमारा और इनका रिश्ता कितना गहरा है।यह इलाका उग्रवाद का केंद्र रहा है।उस के साए में यह सब जिस अनुराग से प्रभावित होकर निर्भय हो अपने हाथ मुझे आशीष-समर्थन देने को उठाकर बता दिया कि कोई भी हिंसा- आतंक प्रेम-स्नेह की डोर से अधिक मजबूत नहीं हो सकती।उसे शांति-सौहार्द के सामने सिर झुकाना ही होगा। अंगुलिमाल को भी भगवान बुद्ध के सामने नतमस्तक होना पड़ा था।चकाई प्रखंड अंतर्गत बामदह पंचायत के लोहसिंहना ग्राम में पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों ने जिन जनसमस्याओं से अवगत कराया है।उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात करके समाधान निकालने का प्रयत्न करूंगा। उल्लेखनीय है कि चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर में जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।सुमित कुमार सिंह की सभा में उमड़ती भीड़ से यह साबित हो रहा है कि आगामी चुनाव में चकाई की जनता ने इन्हें पुनः मौका देने का मन बना लिया है।इस मौके पर प्रमोद वर्णवाल, विनोद राणा,संतोष पंडित,नरेश पंडित, जोगी साह,विनोद मुर्मू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You may have missed