February 26, 2026

पटना में पुलिस ने शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा, 29 बोतल विदेशी शराब बरामद

  • वाहन चेकिंग अभियान में कार्रवाई…न्यू ईयर पर शराब पार्टी की कर रहे थे प्लानिंग

पटना। राजधानी पटना में मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पटना पुलिस ने शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ये लोग 1 जनवरी के दिन शराब पार्टी करने वाले थे जिसके लिए इन्होंने शराब मंगाई थी और शराब की डिलीवरी खुद बाइक से लेने गए थे। इसके बाद वापसी के दौरान पुलिस की चेकिंग अभियान में उनकी बाइक से शराब बरामद की गई।
शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार मामला पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, वही जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया है, वह देसी शराब की डिलीवरी करने जा रहे थे। एक्साइज विभाग की पुलिस ने दोनों को धर दबोचा है। बाइक के साथ बोरे में बंद पॉलिथीन भरी शराब भी जब्त की गई है। इसके अलावा नदौल में भी 29 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है। एक्साइज सुपरिटेंडेंट ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।
न्यू ईयर पर थी शराब पार्टी की प्लानिंग
एक्साइज सुपरिटेंडेंट ने बताया परसा बाजार में किसी कम्युनिटी हॉल में जश्न मनाने की तैयारी चल रही थी। उसी में इसे डिलीवरी करने जाना था। दोनों युवक परसा बाजार के ही रहने वाले बताए जाते हैं। साल के अंतिम दिन और 1 जनवरी को भी कार्यक्रम होना था, उसी को लेकर शराब ले जा रहे थे। पुनपुन थाना क्षेत्र के पुनपुन बांध के पास से दोनों को गिरफ्तार किया दया है। साल का अंतिम दिन और न्यू ईयर की पार्टी मनाने को लेकर लोग शराब की शौकीन इधर-उधर शराब की डिलीवरी कर रहे हैं। जहां-जहां से जानकारी मिल रही है, वहां लगातार छापेमारी हो रही है। इसी क्रम में पुनपुन बांध के समीप सुबह तड़के बाइक पर बोरे में बंद कर पॉलिथीन शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
शराब के खिलाफ अभियान जारी
एक्साइज सुपरिटेंडेंट ने कहा कि पूरे मसौढ़ी अनुमंडल में 41 शराब जोन को चिह्नित किया गया है। ड्रोन कैमरे और स्क्वाड डॉग के सहारे लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि साल 2024 में 5264 पियक्कड़ों और 2264 शराब बनाने वाले धंधेबाजों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं 2174 बड़ी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा 34 मिनी शराब की फैक्ट्री का भी उद्भेदन किया गया है।

You may have missed