January 24, 2026

बगहा : अपराधियों ने बाइक सवार दो लोगों को मारी गोली, फिर चाकू से किया वार

बगहा। रामनगर थाना क्षेत्र के हरदिया डुमरा मोड़ पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मारी। इसके बाद चाकू मारकर दोनों को घायल कर दिया। दो लोगों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल 30 साल का मो. इस्लाम जोगिया गांव का रहने वाला है। गोली लगने के बाद स्थानीय लोग उन्हें लेकर पीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर डी.एस.आर्या ने गोली लगने की पुष्टि की और बताया कि पेट के दाहिनी ओर गोली लगी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार रात के करीब नौ बजे के आसपास मोहम्मद इस्लाम अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक से हरदिया से डुमरा मोड़ के रास्ते जोगिया जा रहे थे तभी इसी दौरान डुमरा मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने घेर लिया और गोली मार दी।

You may have missed