ओडिशा रेल हादसा में जान गवाने वाले बिहार के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख अनुदान देगी राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

  • गंभीर रूप से घायलों को मिलेगा 50 हज़ार

पटना। ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे से जुडी बड़ी खबर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रूपये व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये का मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की। बता दे की बालासोर रेल हादसे में बिहार के यात्रियों को मदद पहुँचाने के उद्देश्य से 4 अधिकारियों की एक टीम को ओडिशा सरकार, रेलवे एवं बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय एवं सहयोग हेतु भेजा गया था। वही प्रतिनियुक्त टीम के द्वारा बालासोर, कटक व भुवनेश्वर में ईलाजरत बिहार के यात्रियों से मुलाकात की गयी एवं उनके बेहतर ईलाज हेतु जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया। रेल दुर्घटना में बिहार के मृत व्यक्तियों की पहचान कर उनके शव को बिहार वापस भेजने में परिजनों की मदद की गयी।

वही मृत व्यक्तियों की पहचान हेतु परिजनों का DNA सैंपलिंग करवाने में भी एम्स भुवनेश्वर एवं ओडिशा सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया गया। अधिकारीयों ने बताया की बिहार के लगभग 30 यात्री अभी भी विभिन्न अस्पतालों में ईलाजरत हैं। लापता व्यक्तियों के परिजन DNA सैंपलिंग देने के उपरांत रिपोर्ट की प्रतीक्षा में भुवनेश्वर में रह रहे हैं। उनके सहयोग के लिये मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पुनः दो अधिकारियों की एक टीम को भुवनेश्वर भेजने का निर्णय लिया गया है। रेल दुर्घटना में घायल व्यक्ति ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में ईलाज के उपरांत धीरे-धीरे वापस अपने घर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं आवश्यकता पड़ने पर आगे ईलाज हेतु जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक को प्राधिकृत किया गया है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक के द्वारा सभी घायल व्यक्तियों के घर चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम को भेजकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जायेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे ईलाज की व्यवस्था की जायेगी। वही मुख्यमंत्री नीतीश ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये कहा है कि यह घटना काफी दुखद है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।

About Post Author

You may have missed