सासाराम : संदिग्ध स्थिति में घर से दो बच्चियां लापता, दोनों रिश्ते में बहने हैं, पुलिस हर बिंदुओं पर कर रही जांच

सासाराम । थाना क्षेत्र के तुंबा गांव से संदिग्ध स्थिति में एक ही घर से दो बच्चियां गायब हो गई। बताया जाता है कि तुंबा गांव के रंजीत सिंह की 14 साल की बेटी अंजली व 15 वर्षीय भांजी खुशबू बीती रात से लापता है।

परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर खुद डिहरी एएसपी संजय कुमार पहुंचे इसके बाद इसकी जांच शुरू की गई।
परिजनों ने बताया कि सुबह में घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर का सामान भी गायब मिला। पहले तो लोगों ने चोरी की आशंका जताई। लेकिन जब पता चला कि इस दौरान घर से दोनों बहने भी गायब है। तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।
पहले तो परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की। लेकिन जब उसका पता नहीं चला तब इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों बहनों का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों बच्चियों की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहतास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। डिहरी के एएसपी संजय कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।
गायब अंजली की मां का मायका महाराष्ट्र में है जबकि अंजली की फुफेरी बहन खुशबू झारखंड के जपला के हुसैनाबाद की रहने वाली है।
एक सप्ताह पहले ही खुशबू झारखंड से अपने मामा के घर तुंबा आई थी। दोनों बहनों का एक साथ गायब होना कई सवाल खड़े करती है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।