January 27, 2026

पटना में कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता, 19 दिन बाद पुलिस के हाथ नहीं लगी सुराग

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां, दानापुर में 16 सिंतबर को दोपहर 2 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा अभी तक लापता है। वही इस संबंध में लापता छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, अभी तक छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। वही छात्रा के पीड़ित पिता ने थानाध्यक्ष व कांड के अनुसंधानकर्ता से अपनी लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई है। वही दर्ज FIR में छात्रा के पिता ने बताया है कि पिछले 16 सिंतबर को दोपहर 2 बजे घर से कोचिंग करने तकियापर गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी और उसका फोन भी बंद था। उन्होंने बताया कि अपने रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों के यहां खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला। वही इस दौरान एक अंजान नंबर से फोन आया और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित पिता ने आशांका जाहिर किया है कि मेरी बेटी को अगवा कर दूसरे राज्य में ले जाया गया है। फिलहाल अभी तक पुलिस छात्रा का कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। परिवार वाले लगातार अधिकारियों से लड़की को बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं। पिता को आशंका है कहीं उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। उन्होंने आगे बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता से कई बार गुहार लगाया, लेकिन कार्रवाई के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जिस मोबाइल से फोन आया है, उसका टावर तमिलनाडु में है।

You may have missed