February 13, 2026

जदयू का अस्तित्व समाप्त करने में लगे थे ललन सिंह, नहीं हटाने पर पार्टी खत्म हो जाती : उपेंद्र कुशवाहा

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। संभावना है कि इसका असर जदयू में दिखने वाला है। नीतीश कुमार का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब जदयू को कोई नहीं बचा सकता है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि ललन सिंह के जाने से पार्टी एकाएक खत्म नहीं होगा। जदयू की टूट पर ललन सिंह ने कहा कि पहले भी कई नेता पार्टी छोड़कर गए हैं। पूर्व नेता जॉर्ज फर्नांडिस और आरसीपी सिंह तो कितने साल से साथ थे तो वे भी हटे या हटाए गए। राजनीति की परिस्थिति के हिसाब से फैसला होता है। ऐसा नहीं है कि ललन सिंह के जाने से जदयू एकाएक खत्म हो जाएगी, लेकिन धीरे धीरे जदयू पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। दरअसल, बिहार की राजनीति में हेरफेर के मुद्दे पर उपेंद्र कुशवाहा मीडिया को संबोधित कर रहे थे। ललन सिंह के इस्तीफा पर राजद की ओर से कोई दबाव तो नहीं, इसपर उन्होंने कहा कि आरजेडी की अपनी राजनीति है। नीतीश कुमार गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं कि लालू उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राजनीति करेंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सकता है। लालू यादव अपनी और बेटे की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे। स्वाभिक है कि नीतीश कुमार धीरे-धीरे हटते जाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने एक बयान में कहा था कि वे नीतीश कुमार के लिए एनडीए में पैरवी करेंगे। मीडिया ने पूछा कि क्या ललन सिंह के इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार एनडीए में वापसी करेंगे? इसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी फिलहाल एसी उम्मीद नहीं कि नीतीश कुमार एनडीए में जाएंगे, लेकिन यह साफ है कि उनका आरजेडी के साथ दम घुट रहा है। इनके समर्थक भी राजद जदयू के संबंध को पसंद नहीं करते है। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने ललन सिंह पर भी कई आरोप लगाए। कहा कि एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने ललन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन ऐसा नहीं है। यह तो नीतीश कुमार को भी पता होगा कि उन्होंने क्या किया है। रोज के रोज पार्टी का नुकसान हुआ है। उपेंद्र ने कहा कि ललन सिंह पार्टी में मनमानी कर रहे थे, इसको लेकर हमने भी आवाज उठाई थी। शुक्रवार को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब खुद नीतीश कुमार संभालेंगे।

You may have missed