February 12, 2026

भागलपुर-ट्रक दुर्घटना में दो प्रवासी मजदूरों की मौत,दार्जिलिंग से जा रहे थे उत्तर प्रदेश

भागलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान भागलपुर में एक ट्रक दुर्घटना में दो प्रवासी मजदूरों के मारे जाने की खबर है।ट्रक दुर्घटना में दार्जिलिंग से उत्तर प्रदेश जा रहे दोनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच-31 पर स्तिथ भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर के पास गुरुवार की रात बाईक सवार दो प्रवासी मजदुरों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला।जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी।जिसके बाद नजदीकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

 

मृतकों के पास से बरामद मोबाईल के आधार पर दोनों की पहचान की गई। दोनों युवक दार्जिलिंग से उत्तर प्रदेश घर को लौट रहे थे।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के बेल्डूहा निवासी संतोष मौर्या के पुत्र अमित कुमार एवं रामआशीष मौर्या के पुत्र गोकूल कुमार के रुप में की गई।भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक टीभीएस कंपनी के वाहन संख्या यूपी 58 डी 6297 दोनों सवार थे, ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवक की मौत हो गयी। ट्रक को जप्त किया गया है जबकि चालक फरार हो गया है।मृतक के पास से बरामद किए गए मोबाईल के माध्यम से परिजनों को सूचना दिया गया है।

You may have missed