आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी : रिमांड अवधि 13 तक बढ़ी, शराब घोटाले से जुड़ा है मामला
नई दिल्ली। बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। जहां, शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार केजरीवाल की आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिमांड अवधि को कोर्ट ने बढ़ा दी है। बता दे की आप सांसद संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ED की रिमांड पर थे। वही आज रिमांड की अवधि खत्म होने वाली थी। ऐसे में ED ने कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड बढ़ाने की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आप सांसद संजय सिंह अब 13 अक्टूबर तक ED की रिमांड में रहेंगे। दरअसल, आप सांसद संजय सिंह को ED ने शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह को रातभर ED के हेडक्वार्टर में रखा गया। वही इसके बाद बीते 5 अक्टूबर को ED ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। ED ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड की अपील कोर्ट से की थी। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया था। वही उनके ऊपर आरोप है कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली है। ED ने कोर्ट में दावा किया है कि दो अलग-अलग ट्रांजक्शन हुए हैं जिसमें कुल 2 करोड़ रुपए की राशि की लेनदेन हुई है। रिमांड पेपर में बताया गया है कि पहली बार में 1 करोड़ और दूसरी किश्त में भी 1 करोड़ रुपए का लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ था। संजय सिंह की 5 दिनों की ईडी रिमांड 10 अक्टूबर को खत्म हो रही थी। ईडी ने आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया और अदालत से 5 दिन की और रिमांड की मांग की। ईडी ने कोर्ट में दलील दी कि संजय सिंह ने पूछताछ के दौरान सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया है। फोन के डेटा के बारे में सांसद संजय सिंह ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया।


