BIHAR : पूर्व विधायक डॉ. त्रिभुवन सिंह के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर

पटना। जीरादेई के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. त्रिभुवन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
शोक संदेश में मदन मोहन झा ने कहा कि डॉ. त्रिभुवन सिंह के निधन हो जाने से सिवान में कांग्रेस ने एक प्रमुख योद्धा को खो दिया है। वे बहुत ही सहनशील एवं मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दारूण दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, अशोक कुमार, विधायक विजय शंकर दूबे, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राजेश राम, कृपानाथ पाठक, नरेंद्र कुमार, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, सुबोध कुमार, कुमार आशीष, स्नेहाशीष वर्द्धन, शिवधारी दूबे, डॉ. विधू शेखर पांडेय ने भी डॉ. त्रिभुवन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
बता दें डॉ. त्रिभुवन सिंह का आज पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया, वे 85 वर्ष के थे। सन 1985 में सिवान के जीरादेई विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। वे अपने पीछे एक लड़का एवं दो लड़की सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार को सिवान के दरौली घाट पर किया जायेगा।

You may have missed