वंदे भारत का 11 नहीं 12 जून को होगा ट्रायल रन : झारखंड बंदी को देखते हुए लिया गया फैसला, जाने ट्रेन की क्या है खासियत

पटना। पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन के तारीख में बदलाव किया गया है। बता दे की पहले इसका ट्रायल रन 11 जून को रखा गया था। लेकिन तिथि में बदलाव किया गया है, अब 12 जून को होगा। बता दे की मध्य रेलवे ने शुक्रवार को आदेश जारी कर कहा है कि इस ट्रेन का ट्रायल 11 जून को किया जाना था, लेकिन 10 और 11 जून को झारखंड बंद को देखते हुए एक दिन आगे टाल दिया गया है। जारी आदेश की कॉपी दानापुर, मुगलसराय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई है। पूर्व-मध्य रेलवे बोर्ड अनुसार, वंदे भारत पटना से रांची की दूरी 6 घंटे 5 मिनट में पूरी करेगी। बता दे की पटना से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार, सांकी, टाटी सिल्वे नए रेल रूट पर यह ट्रेन फर्राटा भरेगी और पटना से रांची की दूरी 6 घंटे में तय करेगी। वही इसके लिए यात्रियों को 800 से 1150 रुपए तक बतौर किराया देना होगा। हालांकि, रेलवे की ओर से अभी किराए को फाइनल नहीं किया गया है। रेलवे के अनुसार, सुबह 6:55 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुलेगी। सुबह 8:20 बजे गया पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी और 11:30 बजे बरकाकाना रुकेगी। यहां 5 मिनट ठहराव के बाद दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। पुनः दोपहर 2:20 बजे रांची से खुलेगी और रात 8:25 बजे वापस पटना जंक्शन पहुंचेगी। बता दे की मुंबई और गोवा के बीच भी वंदे भारत को चलाया जाना है। ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की वजह से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है।
इस ट्रेन की खासियत
ऑटोमेटिक स्लाइट डोर हैं। ऑटोमेटिक फुट रेस्ट भी है, जो स्टेशन पर बाहर निकलता है।
पैसेंजर्स की सुविधा के लिए हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स भी दिए गए हैं।
पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया है। 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी है।
पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए फायर सेंसर, GPS और कैमरे भी लगाए गए हैं।
कवच नाम का सेफ्टी फीचर भी लगा है, जो इसे किसी दूसरे ट्रेन की टक्कर से बचाता है।
दिव्यांग का पूरा ध्यान रखते हुए सीट हैंडल्स पर ब्रेल लिपि में भी सीट नंबर लिखा है।
180 डिग्री रोटेट किया जा सकता है। एक्जीक्यूटिव क्लास कोच के चेयर को।
160 किमी तक की स्पीड पर दौड़ने वाली ट्रेन की टॉप स्पीड 180 किमी तक है।
52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है वंदे भारत ट्रेन।
