रेलवे के लपरवाही के वजह से लगातार हो रही ट्रेन दुर्घटना : ललन सिंह

पटना। जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन’ ने अपने एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा की रेलवे की लापरवाही की वजह से लगातार रेल दुर्घटनाएं हो रही है, सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री जी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर अपने प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। रेलवे में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगाने के फलस्वरूप, भारी संख्या में रिक्तियां हैं। वही इसके चलते कर्मचारियों पर अत्याधिक बोझ पड़ना इस लापरवाही का एक कारण हो सकता है।

You may have missed