बेतिया में सड़क हादसे में दो भाइयों के दर्दनाक मौत, एक की होनी थी शादी, परिवार में मातम

बेतिया। बिहार के बेतिया में दो भाइओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत से शादी वाले घर में मातम का माहौल पसर गया। एक युवक की शादी होने वाली थी। मामला मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के अहिरवलिया सुखलही गांव से जुरा है। ग्रामीण किशोर राम के 19 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार और शर्मा राम के 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार उर्फ गोलू के वाहन से ठोकर से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। धनंजय कुमार और अजय कुमार नरकटियागंज थाना के हरदिया अपने संबंधी के यहां गये हुये थे। गुरुवार की रात बाइक से अपने घर लौटने के दौरान शिकारपुर थाना के सिसवा गांव के समीप किसी वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गयी। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे जब शिकारपुर पुलिस के द्वारा मृतकों के घर पर घटना की जानकारी दी गयी तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक धनंजय कुमार की शादी होने वाली थी। शुक्रवार के दिन ही शादी के लिए पूजाई की रस्म होने वाली थी। धनंजय बाहर रहकर नौकरी करता था और छठ पर्व में घर आया था। धनंजय के घर उसकी पूजाई होने के लिए सारी तैयारी की जा रही थी तब तक गुरुवार के अर्धरात्रि जैसी ही सूचना मिली कि वाहन के ठोकर से वह असमय मौत के गाल में समा गया। इस पर परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। घर में इकलौते पुत्र होने से परिजन बेसुध पड़े हुए हैं। पिता किशोर राम, माता उषा देवी, बहन रश्मि कुमारी दादा नागेंद्र राम ,दादी कुमान देवी आदि का रो रो कर बुरा हाल है। माता उषा देवी छाती पीट पीट कर रोते हुये कह रही थी कि हे भगवान इ का कर देहनी। हमरा एगो लाल के हमरा से काहे छीन लेहनी।बार बार माता उषा देवी बेहोश हो जा रही थी। उधर मृतक धनंजय कुमार के चचेरे भाई अजय कुमार उर्फ गोलू के घर में भी कोहराम मचा हुआ है। अजय की असमय मौत से पिता शर्मा राम, माता उर्मिला देवी, भाई विजय कुमार सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।अहिरवलिया सहित आसपास के गांव में एक ही पट्टीदार में दो युवकों की मौत को लेकर शोक की लहर है। मृतक धनंजय और अजय के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दोनों मृतकों के परिजनों के बेसुध रोये जाने से ग्रामीणों को भी आंखें नम हो जाती थी।रो रहे परिजनों को पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह ढांढस बंधाया।

 

You may have missed