February 12, 2026

खगड़िया जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान दो युवती समेत तीन लोग कोशी नदी में डूबे, खोजबीन जारी

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले से इस समय की एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खगड़िया जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा हैं की यहाँ नहाने के दौरान दो युवती सहित तीन लोग कोसी नदी में डूब गए हैं। खबर लिखे जाने तक तीनो का अब तक पता नही चला है। वही तीनो रिश्ता में एक दूसरे का फुफेरे ममेरा भाई-बहन बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों एक रिश्तेदार के श्राद्धकर्म के दौरान नहाने गए थे, इसी दौरान नदी की तेज धार में बह गए। घटना खगड़िया जिले के गंगौर ओपी इलाके के खड़गा-तिरासी गांव की है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई हैं जिसके बाद लापता लोगो की खोजबीन जारी है। वही घटना के बाद डूबने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

 

 

You may have missed