December 9, 2025

बिहार में शुरू हुआ पर्यटन का सीजन, सर्दियों के मौसम में बिहार के इन जगहों का घूम कर ले आनंद

बिहार। बिहार में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सर्दियों के दस्तक देने के साथ-साथ ही बिहार में पर्यटन का मौसम शुरू हो गया है। बता दे किस बिहार में सर्दियों के मौसम में लोग बिहार के पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। राज्य सरकार की ओर से भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। बता दें कि बिहार अपने पर्यटन स्थलों के इतिहास के लिए पूरे भारत में काफी प्रसिद्ध है। बता दे यह तो बिहार में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल प्रसिद्ध है जिनमें राजगीर बोधगया वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व और रोहतास हॉट कैमूर प्रमुख है लेकिन अगर आप एक दिन में पर्यटन स्थल पर घूम कर चले लौटना चाह रहे हैं तो नीचे दिए गए स्थानों पर आप कोई एक बार जरूर जाना कर वहां के पर्यटन स्थलों का आनंद लेना चाहिए।

राजधानी पटना में एक बार जरुर घूमें यहाँ

अगर आप केवल पटना में घूमने चाह रहे हैं आप तो बुद्ध स्मृति पार्क, मनेर शरीफ, पटना साहिब स्थि‍त तख्त श्रीहरिमंदिर गुरुद्वारा, ईको पार्क, पटना जंक्शनन स्थित हनुमान मंदिर, पटना जू बेहतर ठिकाने हैं। इन स्थहलों पर आपका वक्त अच्छा गुजरेगा। कम खर्च और कम समय में आप इन ठिकानों पर खुद को तरोताजा कर सकते हैं। आप पटना के फ्रेजर रोड स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में आप भगवान बुद्ध के स्तूप का दर्शन कर सकते हैं। सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के छह बजे तक आप यहां सैर कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क 20 रुपया और बुद्ध स्तूप का दर्शन के लिए 50 और लाइब्रेरी के लिए 40 रुपया का टिकट लेना होता है।

मनेर शरीफ में देखें बड़ी और छोटी दरगाह

पटना से लगभग 30 किलोमीटर दूर आप मनेर शरीफ में छोटी और बड़ी दरगाह को देख सकते हैं। यहां पर आप मखदूमशाह दौलत और इब्राहिम खान का मकबरा देख सकते हैं। पीर मखदूमशाह दौलत का मकबरा छोटी दरगाह के नाम से प्रसिद्ध है। इस मकबरे का निर्माण 1613 ई. में हुआ है। वही यहां मनेर के लड्डू काफी लोकप्रिय हैं।

जरुर करें जमुई के महावीर भगवान का करें दर्शन

जमुई स्थित लछुआर जैन मंदिर में आप भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी मूर्ति का दर्शन कर सकते हैं। काले पत्थर की यह मूर्ति लगभग 250 किलोग्राम की है। इस मंदिर के पास का शांत वातावरण काफी सुकून देता है।

वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व की जरुर करें सैर

पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की सैर आप 4500 रुपये में कर सकते हैं। इसके लिए आप वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की वेबसाइट से टिकट आनलाइन बुक कर सकते हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। वही पैकेज के लिए पटना से हर शुक्रवार को बस खुलती है। तीन दिवसीय टूर पैकेज शुक्रवार, शनिवार और रविवार का होगा।

राजगीर और पावापुरी भी एक बार जरुर जाए

पटना से 90 किलोमीटर दूर राजगीर आजकल बिहार के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थाल के तौर पर विकसित हो रहा है। यहां कुछ ही दिनों में वाइल्डप लाइफ सफारी को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल यहां नेचर सफारी, सोन भंडार, जरासंध का अखाड़ा, घोड़ा कटोरा, रोपवे, बुद्ध स्तू प, सूर्यकुंड, वीरायतन, ग्लाभस ब्रिज घूमने लायक ठिकाने हैं। बगल में ही पावापुरी में आप जलमंदिर की सैर कर सकते हैं। पावापुरी जैन धर्म के मतावलंबियों के लिए बहुत ही पवित्र शहर है। वही यहां के जलमंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है।

You may have missed