बिहार में आगले 24 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने 8 जिलों में भारी बारिश व वज्रपात का किया अलर्ट

पटना। बिहार में मानसून ने दस्तक देदी है है। बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरू कर दिया है। पटना समेत प्रदेश के अन्य जिलें में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। कुछ दिनों पहले लोग बारिश के लिए टकटकी लगाए बैठे थे और कड़ी धूप में हलकान हो रहे थे लेकिन अब भारी बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने बिहार के लिए एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 24 घंटे में प्रदेश कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना, कटिहार, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा और सहरसा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार के सुपौल, अररिया और किशनगंज के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार के बाद से दक्षिण बिहार में भारी बारिश देते होगी। वहीं उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों में बारिश कम होने की संभावना है। इसके साथ-साथ दक्षिण और उत्तर बिहार में अगले 24 घंटे में कई जिलों में वज्रपात होने की भी आशंका है। लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।

You may have missed