दबंगों ने अधेड़ को बिजली के पोल से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज
नवादा। बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव में दबंगों ने एक अधेड़ को बिजली के खम्भे में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सुचना पाकर मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से बचाकर थाने ले गई। पुलिस ने व्यक्ति के आवेदन पर गांव के पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिक दर्ज की है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान फतहा गांव निवासी राम रतन सिंह के पुत्र बिपिन सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि घर में ताक-झांक करने का आरोप लगा कर उसके साथ मारपीट की गई है। वहीं इस मारपीट का वीडियो बना कर किसी ने वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि पीड़ित अधेड़ के आवेदन पर पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


