PATNA : पालीगंज में मिशन हरियाली के तहत एक हजार पौधों का किया गया वितरण

पटना। पालीगंज में मंगलवार को दुल्हिन बाजार स्थित हाईटेक रेजिडेंशियल स्कूल में मिशन हरियाली के तहत स्कूली बच्चों के बीच एक हजार अमरूद के पौधों का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार मिशन हरयाली के सदस्यों ने स्कूली बच्चों के बीच “एक पौधा रोप दो, नई पीढ़ी को सौंप दो।” तथा “जल बचाओ, जीवन बचाओ” के नारों के साथ नौनिहालों के नन्हें हाथ भी हरियाली की इबारत लिखने आगे बढ़ गए। मौके पर बच्चों के बीच एक हजार अमरूद के पौधे वितरित किये गए। साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। मिशन हरयाली के सदस्य राजीव रंजन भारती ने कहा कि वर्तमान में पृथ्वी पर एक सौ बीस अरब पेड़ लगाने की जरूरत है। तब जाकर हमें पर्यावरण की संकट से मुक्ति मिल सकती है। सौभाग्य से धरती पर उतनी जगह भी उपलब्ध है। भारत की 40 प्रतिशत आबादी बच्चों की है और अधिकांश ग्रामीण बच्चों के पास पेड़ लगाने की जगह भी है। देश भर के स्कूली बच्चों के माध्यम से कुछ ही वर्षों में फलदार पेड़ों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। बशर्ते कि इन बच्चों को नि:शुल्क पौधा उपलब्ध हो। पर्यावरण के संकट से निपटने के लिए एक बड़ी फौज की जरूरत देश में पड़ेगी। इसके लिए जरूरी है कि भावी पीढ़ी को हम पौधरोपण से जोड़ें ताकि वह प्रकृति को समझ सके। बच्चों के माध्यम से हर घर में फलदार पौधा लगे। इसकी शुरूआत मिशन हरियाली की ओर से की जा चुकी है। भारती ने कहा कि आज के समय में पौधों के बिना जीवन की कल्पना व्यर्थ है। पेड़ ही वर्षा का कारक होते हैं।

You may have missed