February 13, 2026

पटना सिटी के अपार्टमेंट के बंद फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना, 3.50 लाख कैश और गहनों को किया साफ़

पटना। पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के चंद्र मोती एनक्लेव अपार्टमेंट के एक बंद घर में चोरों के गिरोह ने दिनदहाड़े भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखे लगभग चार लाख रुपए कैश और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत मेहंदी गंज थाना में की है। शिकायत मिलने के बाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिली है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी देख रही है।मकान मालिक युगल किशोर प्रसाद ने बताया कि वह पटना के कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में इंश्योरेंस करने का काम करते हैं। बुधवार की दोपहर उनकी पत्नी और बच्चे दानापुर एक परिवार के घर पूजा में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार की देर रात जब वह घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा है। जब वह अंदर घर में प्रवेश की तो देखा कि कमरे के गोदरेज अलमारी का ताला टूटा पड़ा है और गोदरेज में रखे गए लगभग 3.50 लाख रुपए और सोने चांदी के जेवरात गायब हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना मेहंदी गंज थाने में दी है। युगल किशोर प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा प्लाई बोर्ड के एक कंपनी में काम करता है। उन्होंने बताया कि पैसा कलेक्शन करने के बाद वह अपने घर पर सभी पैसा रखे था। उन्होंने बताया कि लगभग 3:50 लाख रुपए पार्टी का पैसा था जो लोगों से कलेक्शन करने के बाद वह पार्टी को देने के लिए रखे हुए था। वह भी पैसे की चोरी हो गई।

 

You may have missed