बेगूसराय : गोदाम में आगलगी से मची अफरा-तफरी, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख

बेगूसराय, बिहार। बेगूसराय में शनिवार को आगलगी ने तांडव मचाया। जिले के मुंगेरीगंज स्थित महापात्र टोला में एक गोदाम में भयानक आग लग गयी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह 4.30 बजे के आसपास गोदाम से धुआं उठता देखा। जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने घर पर दी। देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। गोदाम में कपड़े, पत्ता और थर्मोकोल के थाली कटोरा के साथ साथ अन्य कई समान रखे गए थे।
अगलगी में सभी जलकर राख हो गए। उसी बिल्डिंग में एक बैंक भी है। मौके पर 4 दमकल की गाड़ियां लाई गईं और लगभग 3 घंटे में आगे पर काबू पाया गया। मुस्तैदी से बैंक बाल बाल बच गया। घटना की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैली। पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा। आग बुझाने का काम अभी जारी है। संपति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक मोटा मोटी 50 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति बर्बाद हो गई।

You may have missed