बिहार में नौकरियों की बहार है, एनडीए सरकार है : प्रभाकर मिश्र
- मुख्यमंत्री ने 59,028 विशिष्ट शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
- लालू-राबड़ी के शासनकाल में वैकेंसी निकलने पहले ही सभी पदों के लिए लग जाती थी बोली
पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार में नौकरियों की बहार है। एनडीए की सरकार में युवाओं को नौकरी पाने का यह स्वर्णिम अवसर है। भाजपा प्रवक्ता ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने नौकरी देने का कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने 59,028 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इनमें 55,845 प्रारंभिक शिक्षक, 2,532 माध्यमिक शिक्षक तथा 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। नियुक्ति पत्र वितरण करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। श्री मिश्र ने कहा कि अबतक 2.53 लाख शिक्षकों की बहाली हो चुकी है। नियोजित शिक्षकों का आंकड़ा अलग है। सिर्फ शिक्षा विभाग में ही नहीं, हर विभाग में एनडीए सरकार में मेगा बहाली हुई है। मेधावी अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का इससे बेहतर अवसर नहीं मिल सकता। जो प्रतिभाशाली हैं, उन्हें नौकरी प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। यह एनडीए की सरकार, इस सरकार में नियुक्ति प्रक्रिया में पूरी सावधानी और पारदर्शिता बरती जाती है। वह दिन गया, जब लालटेन युग में हर तरफ भ्रष्टाचार का अंधकार था। लालू-राबड़ी के शासनकाल में वैकेंसी निकलने के पहले ही सभी पदों की बोली लगी जाती है। रेलवे ग्रुप डी में नौकरी के बदले जमीन हड़प ली जाती थी। यह एनडीए के सुशासन का काल है। जो योग्य उम्मीदवार हैं, उन्हें ही नौकरी दी जाती है।


