October 29, 2025

पटना में चोरों ने घर के आठ तालों को काटकर की चोरी, 15 लाख के जेवरात समेत कैश लेकर हुए फरार

पटना। राजधानी पटना में चोरों ने 23 अक्टूबर को एक घर में लगे 8 तालों को काटकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरी की रात घर में कोई मौजूद नही था। चोरों ने रात में दो तल्ले घर में घुस कर 3 फ्लैटों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने इन घरों के हर कमरे को खंगाल दिया। घर में रखे अलमीरा के लॉक को तोड़कर इसमें रखे लगभग 15 लाख के गहनों के साथ घर में रखे लगभग एक लाख कैश ले भागे। सुबह नजर पड़ने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बायपास थाने की पुलिस डॉग स्कॉड के साथ यहां पहुंची और घर का मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की तलाश कर रही है। ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पटना के बायपास थाना क्षेत्र में महादेव सदन में बिंदु शर्मा के घर से चोरों ने 15 लाख के गहने समेत एक लाख कैश की चोरी कर ली। सुबह में बिंदु शर्मा को इसकी जानकारी हुई। थाना को इसकी सूचना दी गई। बिंदु शर्मा ने अपने आवेदन में बताया कि मेरे घर में हम लोगों के अलावे 2 किराएदार और रहते हैं। वो लोग और मेरे घर के सभी सदस्य दुर्गा पूजा मानने अपने गांव गए हुए थे। मैं अकेला ही था। अचानक नवमी की रात घर की बिजली कट गई। जिस के बाद गांव गए अपने बेटे को मैंने फोन किया। मेरे बेटे ने बताया कि शायद लाइट खराब हो गई होगी। आप बगल में भाई के घर जाकर सो जाइए। सुबह मिस्त्री को भेजकर बिजली ठीक करा लेंगे। उसको बाद मैं अपने छोटे बेटे जिसका घर बगल में ही है। उसके यहां चला गया। जब मैं सुबह उठकर अपने घर आया तो मेरे देखा कि घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। दरवाजों पर लगे ताले कटकर वहीं गिरे हुए थे। घर का सारा समान बिखरा हुआ था। घर में रखे अलमीरा के दरवाजे टूटे हुए थे। मैंने इसकी सूचना अपने घर के सदस्यों के साथ बाईपास थाने को दी।जानकारी के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची और पूरे घर का मुआयना किया। थाना में इसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। वही बायपास थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिल कि एक दो तले के मकान में नवमी की रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे 15 लाख के गहने समेत 1 लाख कैश की चोरी कर ली है। इसके बाद पुलिस को वहां डॉग स्क्वॉड के साथ भेजा गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे घर के साथ-साथ आसपास के इलाकों का मुआयना किया है। पुलिस घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। ताकि चोरों की पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर इतने शतिर थे की चोरी करने के पहले घर के बिजली का कनेक्शन काट दिया ताकि घर में अंधेरा हो जाए।

You may have missed