September 17, 2025

पंजाब फतह के बाद AAP का मिशन हिमाचल और गुजरात होगा शुरू, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेगें प्रचार

दिल्ली। पंजाब चुनावों में शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इन दोनों प्रदेशों में इस साल नवंबर में मतदान होगा। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दोनों चुनावी राज्यों में प्रचार करेंगे। हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों में अब तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला रहा है।

सूरत नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होम स्टेट गुजरात में अवसर की एक झलक दिखाई दे रही है। सूत्र का कहना है, ”जहां तक हिमाचल का सवाल है, यह पंजाब की सीमा से लगा हुआ है और पंजाब में आप ने प्रचंड बहुमत के साथ अभी-अभी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। आप को उम्मीद है कि पंजाब की लहर हिमाचल प्रदेश तक भी पहुंचेगी। आप ने पंजाब चुनाव में 92 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की और अपने अधिकांश प्रतिद्वंद्वियों को हाशिये पर धकेल दिया। 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थीं।

You may have missed