कर्नाटक की जीत पर महागठबंधन को इतराने की जरूरत नहीं, 2013 व 2018 का हश्र याद कर लें : सुशील मोदी

पटना। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। जिसमें BJP को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं BJP की हार के बाद राजद और जेडीयू के नेताओं ने केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला है। वही महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे आग्रीम लोकसभा चुनाव का ट्रेलर है। वहीं अब BJP सासंद और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पलटवार किया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को सफलता मिली। वहीं यूपी के नगर निकाय चुनाव में BJP प्रचंड बहुमत से अधिकांश निकायों में चुनाव जीत रही है। वही इन परिणामों से विपक्ष को इतराने की जरूरत नहीं है। कर्नाटक के चुनाव परिणामों का 2024 लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वही 2013 में कर्नाटक और 2018 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। लेकिन, कुछ माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया और BJP इन सभी राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीत कर आयी। कांग्रेस कर्नाटक में जीत गई लेकिन पंजाब के उप-चुनाव और यूपी के नगर निकाय में बुरी तरह से हार गई। इसलिए जदयू-राजद को ज्यादा खुश होने की आवश्यकता नहीं है। 2024 का लोकसभा चुनाव देश के प्रधानमंत्री का चुनाव होगा। जिसमें देश कोई गलती नहीं करेगा और नरेंद्र मोदी को ही तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगा।

About Post Author

You may have missed