दिवाली बाद लगेगा 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण, जानिए समय और राशियों पर प्रभाव

धर्म-आध्यात्म। साल 2021 का अंतिम और दूसरा चंद्रग्रहण दिवाली बाद लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को यह चंद्रग्रहण लगने जा रहा हैं। यह भारत में 19 नवंबर 2021 को चंद्रग्रहण लगेगा। ये आंशिक चंद्रग्रहण होगा। बता दे कि भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक, 19 नवंबर 2021 को दिन शुकवार को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो कि शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। इस साल सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

इस चंद्रग्रहण के दौरान शुभ या मांगलिक कार्यों की मनाही होगी। इसके साथ इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषाचार्यों बता रहे हैं कि साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु और मेष राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

You may have missed