पटना में मुख्यमंत्री ने भीम संसद रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 3 नवंबर को होगा कार्यक्रम
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 01, अणे मार्ग से भीम संसद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भीम संसद रथ के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के आदर्श, विचार एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ देश बचाओ रथ को रवाना किया है। यह रथ भीम संसद के नाम से निकाली गयी है जो पूरे बिहार का भ्रमण करेगी। भीम संसद का आयोजन 5 नवंबर को पटना के वेटनरी कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। इस संसद में बड़े नेता शामिल होंगे और करीब एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। इस संसद के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे बिहार में रथ निकाला गया है। इस रथ को खुद सीएम नीतीश कुमार ने रवाना किया है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ ही मंत्री भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, एससी एसटी कल्याण मंत्री रत्नेश सदा,मद्य निषेध मंत्री मंत्री सुनील कुमार समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस रथ का मुख्य थीम। संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ देश बचाओ है। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधायक अरूण मांझी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही लालू प्रसाद यादव ने जातीय गणना का विरोध करने वालों के खिलाफ करार प्रहार किया है। उन्हौने जाति के आधार पर भेदभाव को कैंसर बीमारी माना है और विरोधियों पर कैंसर का इलाज सिर दर्द की दवाई से करने का आरोप लगाया है।


