December 6, 2025

बिहार म्यूजियम के सबसे बड़ी गैलरी बनकर हुआ तैयार, जानिए कब से होगी शुरुआत

पटना। बिहार म्यूजियम को कौन नहीं जनता यह अपने आप में बहुत ही शानदार है। बिहार म्यूजियम देश का सबसे अनोखा और अपने आप में एक मात्र अंतरष्ट्रीय पैमाने का म्यूजियम है। यहाँ पर आपको इतिहास के साथ साथ आर्ट गैलरी देखने के लिए मिलेगी। इसी बीच अब बिहार म्यूजियम में अब तक का सबसे बड़ा गैलरी बनकर तैयार हो चूका है।

जानिए क्या-क्या होगा खास

जानकारी के अनुसार, इस गैलरी को “गैलरी ए” कहा जा रहा है। इसमें 62 अलग-अलग प्रदर्शक होगा जहाँ पर आपको गुप्तकाल से पहले और उसके बाद के इतिहास के साथ साथ आपको जैनिज्म, बुद्धिज्म से मौर्य तक के इतिहास देखने के लिए मिलेगी। इसके आलावा इस गैलरी का मुख्य आकर्षण जहानाबाद की बराबर गुफाएं, तोरण द्वार, राजगीर की साइक्लोपियन दीवार, कलिंग युद्ध, पावापुरी जल मंदिर की प्रतिकृति है।

जानिए कब से लोगों के लिए होगा शुरू

वही इस गैलरी को आम लोगो के लिए खुलने की बात करे तो यह गैलरी पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। कुछ कलाकृतियों को शोकेश में इंस्टॉल किया जा रहा है। बताया जा रहा है की इसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। इसके साथ इसे आम लोगो के लिए दिसम्बर खुला जा सकता है। इसका मतलब साफ़ है की नए साल में पटना के लोगो को नए साल में म्यूजियम में कुछ नया देखेने लिए मिलेगा। हालाकि, अब तक इसपर आधकारिक घोषणा नहीं हुई है। कुछ कलाकृतियों को जर्मनी के कारीगर इंस्टॉल करेंगे। वह उनके आने पर होगा। म्यूजियम प्रशासन की कोशिश है कि आम दर्शकों के लिए गैलरी ए नए साल पर खुल जाए। गैलरी तैयार होने पर निर्णय लिया जाएगा।

You may have missed