मुंगेर में दीवार गिरने से भयानक हादसा; मलबे में 2 बच्चे दबे, एक की मौत, दूसरा जख्मी

मुंगेर, बिहार। मुंगेर में दीवार गिरने की घटना सामने आयी है। मौके पर खेले रहे दो बच्चे गिरे हुए दीवार के मलवे में दब गए। जिसमें एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। दीवार गिरते ही दोनों बच्चे मलबे के नीचे दब गये। जबतक लोग पहुंचे और मलबा को हटाया तबतक बड़ी अनहोनी हो चुकी थी। दो बच्चों में एक यशु राज की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। वहीं दूसरा बच्चा ध्रुव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। जिसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के बाद मोहल्ले में कोहराम मचा है। मृतक यशु  राज के घर चीख पुकार गूंजने लगी। मृत बच्चे के परिजन ने बताया कि छर्री पासवान अपने पुराने घर को तोड़कर नया कंस्ट्रक्शन कर रहा है। लेकिन दीवार को छोड़कर सभी पीलर को तोड़ दिया जिससे दीवार का सपोर्ट ही खत्म हो गया। इसी दौरान मोहल्ले के बच्चे वही बगल में खेल रहे थे की तभी दीवाल गिर गया और उसके मलबे में दबकर बच्चे की मौत हो गयी।

You may have missed