पटना में भीषण गोलीबारी के बाद आज फिर तनाव बढ़ा; उपद्रवियों ने विवाह के घर में लगाई आग, मीडियाकर्मी को बेरहमी से पीटा

- मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ को बदमाशों ने खदेड़ा, एक एसआई जख्मी, कुछ घरों में लूटपाट
पटना। राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में सोमवार को एक बार फिर से तवान भड़क गया है। रविवार को दर्जनों राउंड फायरिंग और आगजनी की घटना के बाद उपद्रवियों ने सोमवार सुबह में फिर विवाह घर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने एक मीडिया कर्मी को भी पीटा और उसका कैमरा तोड़ दिया। वहीं, पुलिस पूरी तरह से हालात पर काबू पाने में नाकाम साबित होती दिख रही है। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस बल को भी खदेड़ दिया। उपद्रवी तत्वों को हटाने में एक एएसआई भी जख्मी हो गया है। बताया जा रहा हैं की दो लोगों की मौत के बाद सोमवार सुबह से फिर उपद्रव हो रहा है। सुबह-सुबह मुख्य आरोपी बच्चा राय के भाई उमेश राय के घर, गोदाम और मैरिज हॉल में पीड़ित गुट ने आग लगा दी। दोपहर साढ़े 12 बजे उग्र भीड़ ने पुलिस पर फिर पथराव कर दिया। पुलिस ने उपद्रव को शांत करने के लिए हवाई फायरिंग की। इससे इलाके में तनाव है। वही घटना की सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस लाइन से अतिरिक्त सौ जवानों को गांव में भेजा गया। पूरा गांव पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। बावजूद इसके सोमवार को फिर से हिंसा भड़क गई। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। इसके पहले रविवार को दो गुटों- बच्चा राय और चनारिक, में झड़प के दौरान राइफल, देसी कट्टा और 9 mm के पिस्टल से 50 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से चनारिक गुट के दो लोगों की मौत हो गई। तीन बुरी तरह से घायल हो गए। मरने वालों में 25 साल का गौतम और 18 साल का रोशन शामिल है।

बताया जा रहा हैं की विवाद बच्चा राय और चनारिक राय के बीच विवाद जिम की छह कट्ठे जमीन को लेकर हुआ। जमीन सड़क के किनारे है। कीमत करीब 3 करोड़ है। जमीन पर दोनों गुट दावा जता रहे हैं। फिलहाल इस पर बच्चा का कब्जा है। रविवार को बच्चा राय ने जिम के पास गिट्टी गिराई थी। करीब 12 बजे चनारिक वहां पहुंचा और गाड़ी पार्क करने लगा। यहां बच्चा और चनारिक में बहस हुई। थोड़ी देर में ही बच्चा के समर्थक हथियार के साथ पहुंचे और फायरिंग करने लगे। इस मामले में पुलिस ने मुखिया पति बच्चा राय के भाई उमेश राय के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा राय अभी फरार है। जिसके बाद रविवार को दो लोगों की मौत के बाद चनारिक गुट के लोग उग्र हो गए। लोगों ने बच्चा राय के मैरिज हॉल और उसके भाई के घर में आग लगा दी। मैरिज हॉल के पास एक घर भी चपेट में आ गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां के लोगों ने रोका और पथराव किया।