प्रदेश में 13 फरवरी के बाद फिर से गिरेगा तापमान, तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड

पटना। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले 48 घंटों के दौराम मौसम का मिजाज बदल सकता है। अगले कुछ दिनों तक तेज़ पछुआ हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। लिहाजा कई जिले में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से आज राजधानी व इससे लगे अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में पारा 29 डिग्री के करीब पहुंच गया है। राज्य के ज्यादातर जिलों में दिन के समय गर्मी का असर नजर आने लगा है। हालांकि, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुबह और देर शाम में अभी ठंड का असर बना रहेगा। ऐसी संभावना जताई जा रही कि अगले कुछ दिनों में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है।
उत्तरी भागों में रहेगा कोहरे का असर
मौसम विभाग पटना की जानकारी के मुताबिक राज्य के उत्तरी भागों में कोहरे का असर अधिक रहेगा। आगामी 5 दिनों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में सुबह के समय कोहरा पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

About Post Author

You may have missed